हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
आपको बता दें कि 7 मार्च दिन शुक्रवार दोपहर 1 बजे सांसद मनीष जायसवाल ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को सिस्टम दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी दी। सांसद को हाल ही में शिकायत मिली थी कि अस्पताल में मरीजों से पैसे लेकर कंबल, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर दिए जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ मरीजों के पास पैसे नहीं होने पर उनके मोबाइल तक बंधक रख लिए जा रहे हैं। इन गंभीर आरोपों की पुष्टि के लिए उन्होंने खुद अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।