हज़ारीबाग: विधानसभा में भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने झामुमो और कांग्रेस के वादों की याद दिलाई
हजारीबाग से भाजपा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के पटल पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों की याद दिलाई और सरकार से इनकी पूरा होने की स्थिति पर जवाब मांगा। उन्होंने सरकार को घेरते हुए ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया और योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर सवाल किए।