मैनपुर: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू, 25 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा पर जोर
भाजपा मंडल मैनपुर ने 25 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जनसेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को मंडल से बूथ तक इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।