मुलताई: ग्राम वलनी के खेत में एक एकड़ सोयाबीन की फसल अज्ञात कारणों से जलकर खाक, दमकल ने बुझाई आग
Multai, Betul | Oct 13, 2024 नगर के समीप स्थित ग्राम वलनी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक से एक खेत में काट कर रखी सोयाबीन की फसल में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल मुलताई नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालाकि तब तक आग से सोयाबीन की फसल पूरी तरह चलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ग्राम वलनी निवासी काशीराम सिंह के खेत में आग लगी थी।