दरभंगा: स्कूल परिसर में 18 वर्षीय भरत मंडल का शव मिलने से सनसनी, लोहे के रॉड से लटका मिला
दरभंगा जिले के शिवाजी नगर इमली घाट इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 18 वर्षीय युवक का शव सरकारी स्कूल परिसर में लोहे के रॉड से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान सूरज मंडल के पुत्र भरत मंडल के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार भरत मंडल रात से ही लापता था। परिवार के लोगों ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।