चीनोर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने थाना आरोन परिसर में किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा थाना आरोन परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।