Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

लखीसराय में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप लखीसराय इकाई की ओर से केएसएस कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन केएसएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित कुमार, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार तथा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अभाविप के विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से छात्र हित के साथ-साथ राष्ट्रहित और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर युवाओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करेगा। जिला संयोजक साहिल प्रकाश ने कहा कि "रक्तदान महादान" है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल छात्र समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व और सेवा भावना का विकास करना भी है। इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में लव, धर्मपाल, विश्वजीत, मनीष, सौरभ, अभिनाश, अवनीश, अनुज, मनीष राज, अंकित, सतीश, अंजली, भारती, रोहिणी और रोहित सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

MORE NEWS

लखीसराय। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सूर्यगढ़ा जदयू विधायक रामानंद मंडल को ज्ञापन सौंपा।

लखीसराय। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सूर्यगढ़ा जदयू विधायक रामानंद मंडल को ज्ञापन सौंपा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 19, 2026

हर प्रखंड में खुला मॉडल विद्यालय, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

लखीसराय।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लखीसराय जिले के सभी सातों प्रखंडों में पूर्वाह्न 11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम बड़हिया प्रखंड स्थित मालती रामाश्रय ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य प्रखंडों में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि 'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में स्थापित किए जा रहे मॉडल विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा के केंद्र बनेंगे। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक, आधुनिक शिक्षण संसाधन, बेहतर आधारभूत संरचना और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
डीएम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के साथ साप्ताहिक आकलन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हर प्रखंड में खुला मॉडल विद्यालय, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन लखीसराय। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लखीसराय जिले के सभी सातों प्रखंडों में पूर्वाह्न 11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले का मुख्य कार्यक्रम बड़हिया प्रखंड स्थित मालती रामाश्रय ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य प्रखंडों में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि 'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में स्थापित किए जा रहे मॉडल विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा के केंद्र बनेंगे। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक, आधुनिक शिक्षण संसाधन, बेहतर आधारभूत संरचना और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के साथ साप्ताहिक आकलन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 19, 2026