अनुमंडल पदाधिकारी ने डिग्री कॉलेज, रामगढ़ चौक का किया निरीक्षण
लखीसराय। अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों के हित में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।