NEET-2026 के परिणामों में हमीरपुर जिले की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक हासिल कर जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुग्घा कलां पहुंचने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसी विद्यालय की छात्रा प्राची इंदौरिया ने भी 546 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों छात्राओं की सफलता पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा।