बक्सर: सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सीएस कार्यालय के सामने युवाओं का आमरण अनशन समाप्त
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 बक्सर सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय के समक्ष युवाओं का आमरण अनशन मंगलवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे समाप्त हो गया. सिविल सर्जन ने युवाओं को लिखित रूप में सदर अस्पताल में बनकर तैयार आईसीयू को शीघ्र संचालित करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद युवाओं ने आमरण आसान समाप्त कर दिया. आमरण अनशन सीएस शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने युवाओं को जूस पिला समाप्त कराया.