हज़ारीबाग: डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गौरैयाकर्मा पंचायत शिविर का निरीक्षण किया, लाभुकों को परिसंपत्तियां वितरित कीं
बरही प्रखंड के गौरैयाकर्मा पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के काउंटरों की कार्यप्रणाली देखी, लाभुकों से बातचीत की और अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। शिविर में डीसी ने कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।