हज़ारीबाग: बरही ज्वेलर्स लूट कांड: हजारीबाग पुलिस को मिली सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार, दो अपाची बाइक बरामद
बरही के जय माता दी ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने एक और आरोपी टोलू उर्फ अभिषेक सिंह को बरही टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। 16 नवंबर की रात चार बाइक सवारों ने फायरिंग कर कार का शीशा तोड़ते हुए सोना-चांदी से भरे चार बैग लूट लिए थे। एसआईटी पहले ही तीन आरोपियों, जेवरात, स्कॉर्पियो और हथियार बरामद कर चुकी है। नई जानकारी पर घियाही जंगल से दो अपाची बाइक मिलीं।