हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सक्रिय इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अब तक कुल 29 मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल की है।