हज़ारीबाग: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम: डीसी शशि प्रकाश सिंह ने पदमा पंचायत शिविर का निरीक्षण किया
हजारीबाग जिले में चल रहे आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज पदमा प्रखंड के पदमा पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर आय, जाति, आवासीय, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा व अन्य योजनाओं से जुड़े आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की।