पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र की गीता कॉलोनी से दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और शहरी विकास मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे।