लाडनूं: विशाक्त पदार्थ के सेवन से बिगड़ी युवक की तबियत, गेनाणा गांव का मामला
Ladnu, Nagaur | Apr 5, 2024 लाडनूं तहसील के गेनाणा गांव में आज विशाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की तबियत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन उसको लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी मिलने के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस बारें में पुलिस ने बताया कि युवक गेनाणा का निवासी है।