कस्बा: दोगच्छी कब्रिस्तान के पास मिट्टी देने गए एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, थाने में मामला दर्ज
Kasba, Purnia | May 16, 2024 दोगच्छी कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति अब्दुल कयूम अपना काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा करके अपने किसी रिश्तेदार को मिट्टी देने गया। जब वह मिट्टी देकर सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़े किए गए स्थान पर पहुंचा। तो उसकी मोटरसाइकिल गायब था। चोरी का मामला कस्बा थाना में दर्ज किया गया।