कस्बा: खाजांची हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप बीती रात एक किराना दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरों ने कर ली चोरी।
Kasba, Purnia | May 14, 2024 खाजांची हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप बीती रात एक किराना दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे नगद और सामान की चोरी कर ली हैं। चोरी का अंजाम देते हुए चोरों का हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। सीसीटीवी में चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश कर रहा है। वहीं घटना की जानकारी दुकान के मालिक शंकु कुमार ने स्थानीय थाना को दे दी है।