कस्बा: पूर्णिया में बाइक की आमने- सामने की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। हादसा सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में हुआ
Kasba, Purnia | May 13, 2024 हादसा सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में हुआ। टक्कर में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें एक की हालत काफी नाजुक है। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। तीनों घायलों की पहचान कस्बा मोहिनी टिकापुर की बताई जा रही है।