*सादर प्रकाशनार्थ*
*प्रगति स्कूल के छात्रों ने किया पौधारोपण*
*कोतवाली थाने पर बच्चों की सिखाए क्राइम और आत्मरक्षा के गुर*
प्रगति सेकण्डरी स्कूल, आदर्श नगर के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा मानटाऊन और कोतवाली थाना परिसर में सामूहिक पौधारोपण कर उन्हें नियमित पौधारोपण के साथ पानी से सींचने के साथ उनकी रक्षा का संकल्प दिलवाया गया, इस दौरान मानटाऊन और कोतवाली थाना से संबंधित पुलिस अधिकारी और कॉन्स्टेबल समूह के साथ विद्यालय के निदेशक विष्णु सिंघल, प्रधानाध्यापक कुलदीप शर्मा, अनुशासन प्रमुख पिंटू कुमार गर्ग और प्रबंधक निकिता गोयल सहित कई स्टाफ साथी छात्र समूह के साथ उपस्थित रहे,
इसी दौरान कोतवाली थाना परिसर के अवलोकन करवाने के साथ छात्रों को नियमित सतर्क और सजग रहकर जीवन को पूर्ण ईमानदारी से जीने का संदेश दिया तथा वर्तमान समय में चल रहे साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराया