अटेर: जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर सीईओ वीर सिंह चौहान नुन्हाटा पहुंचे, ग्रामीणों को जल संरक्षण पर दिया ज़ोर
Ater, Bhind | May 11, 2026 भिण्ड। जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत नुन्हाटा पहुंचकर गकोकसिंह का पुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संरचनाओं की साफ-सफाई जन सहयोग से कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।