मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने छठ पूजा घाट का किया निरीक्षण
दौलतिया हनुमान मंदिर के निकट स्थित तालाब पर बनाए जाने वाले छठ पूजा घाट की नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को ही साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मुकम्मल व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने व्यवस्था पर संतोष जताते हुए छठ पूजा पर सुबह ही साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराये जाने का निर्देश दिया ।