मछलीशहर: शाहपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से तीन रिहायशी छप्पर जलकर हुए खाक
शाहपुर गांव में गंगा प्रसाद सरोज के रिहायशी छप्पर में शुक्रवार को शाम लगभग चार आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने तीन छप्पर को आगोश में ले लिया। तीनों छप्पर जलकर राख हो गया। छप्पर में बिस्तर खाद्य सामग्री कपड़ा सहित नकद बारह हजार रुपया जलकर राख हो गया। तीन छप्पर जलने परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।