मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने अनुप्रिया पटेल और सीमा द्विवेदी के चित्र का अपमानजनक वीडियो वायरल करने वाले युवक पर केस दर्ज किया
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के बैनर में लगे फोटो के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा था। इसे गंभीर से लेते हुए अपना दल एस के कार्यकर्ताओं नें मुंगराबादशाहपुर थाने में शनिवार को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।