मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव निवासी वाहन कारोबारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
सरावां गांव निवासी पूर्व प्रधान श्याम नारायण के पुत्र पवन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए हैं। घटना दिल्ली से वाहन खरीदकर घर लौटते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह हुईं। पवन यादव (45) पुत्र श्यामनारायण वाहन क्रय विक्रय का कारोबार करते हैं। साथियों के साथ दिल्ली अर्टिगा खरीदने गए थे।