मछलीशहर: जंघई चौकी क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर गांव में अराजकतत्वों ने छप्पर की दुकान में लगाई आग
सेमरी भोगीपुर गांव निवासी राजेश कुमार का आवास से थोड़ी दूर गांव के दक्षिण किनारे पर छप्पर में चाय पान व नास्ते की दुकान हैं। इससे उसके परिवार का जीविकोपार्जन होता हैं। बीती रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात में गांव के कुछ मनबढ़ अराजकतत्वों ने दुकान के छप्पर में आग लगा दी। जिससे छप्पर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।