राजपुर: मैट्रिक टॉपर अनुपा कुमारी ने पटना में खान सर से की मुलाकात, खान सर ने मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की
Rajpur, Buxar | Apr 8, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरियां गांव निवासी बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा अनुपा कुमारी ने पटना पहुंचकर चर्चित शिक्षक खान सर से मुलाकात की। इस दौरान अनुपा अपने प्रेरणास्रोत से मिलकर भावुक हो गई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।