उज्जैन ग्रामीण: सिंहस्थ की राह में खड़ा हनुमान मंदिर! 3 दिन से प्रशासन की कोशिश, लेकिन नहीं हटी आस्था
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण और रोड विस्तारीकरण का काम लगातार जारी है, लेकिन इसी बीच सती गेट से भोपाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खड़े हनुमान मंदिर को लेकर प्रशासन और आस्था के बीच एक नया सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रशासन की ओर से इस मंदिर को वर्तमान स्थान से हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने की तै