औरंगाबाद के वार्ड 25 में टूटी सड़क की मरम्मत, अधिवक्ता देवकांत की पहल लाई रंग।
RTI से खुली पोल, 24 घंटे में बुडको को मरम्मत का आदेश, टूटी सड़क हुई दुरुस्त।
औरंगाबाद शहर के वार्ड 25 में टूटी सड़क की आखिरकार मरम्मत कर दी गई है। अधिवक्ता देवकांत कुमार की पहल पर बुडको ने सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा किया है।
बताते चलें कि अमृत मिशन योजना-2 के अंतर्गत सीवर लाइन निर्माण के कारण शहर के कई वार्डों में सड़कें टूट गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड 25 में भी यही स्थिति थी।
इस मामले को लेकर अधिवक्ता देवकांत कुमार ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने परियोजना पदाधिकारी, बुडको को 24 घंटे के अंदर आवेदन का निस्तारण करने का आदेश दिया था, जिसके बाद बुडको ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत कर दी।