हरिद्वार: 52 पव्वे देसी शराब के साथ पीएसी रोड से ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 52 पव्वे देसी शराब के साथ पीएसी रोड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त था और क्षेत्र के युवाओं को देसी शराब की सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम राज चौरसिया है और यह सुभाष नगर में रहता है।