हरिद्वार: शिवालिक नगर पहुंचे स्थानीय सांसद ने लोगों से आगामी चुनावों में मतदान में बढ़ चढ़कर शिरकत करने की करी अपील
गुरुवार को शिवालिक नगर पहुंचे स्थानीय सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों से अपील करी है कि आगामी चुनावों में सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें। इस मौके पर BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों ने शिरकत की। स्थानीय सांसद निशंक ने कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र में कीमती है ..इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।