शिवपुरी नगर: शिवपुरी-गुना फोरलेन हाईवे पर बड़ौदी गांव के पास टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
नक्टू ओझा निवासी रायश्री ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ गुरुवार की देर करीब 7:30 बजे रायश्री गांव से शिवपुरी आ रहा था। तभी शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे पर बड़ौदी गांव के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।