प्रतापगढ़: दलित बस्ती देवकली में कांग्रेसियों ने चौपाल का आयोजन किया, अंबेडकर पर की गई टिप्पड़ी के विरोध में प्रदर्शन
दलित बस्ती देवकली में सोमवार शाम 4.30 बजे कांग्रेसियों ने एक चौपाल का आयोजन किया गया, जहां लोकसभा सदन में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई। अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।