प्रतापगढ़: नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में 36 मुकदमों वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
थाना देल्हूपुर पुलिस ने नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी विपिन कुमार निषाद को गिरफ्तार किया। एएसपी ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। विपिन पर लूट और हत्या के प्रयास जैसे 36 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से उसका साथी राजू, बिना नंबर की पल्सर, तमंचा और नकदी बरामद की है।