फतुहा: फतुहा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है
Fatwah, Patna | Aug 16, 2025 फतुहा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। सभी ठाकुरबाडी और मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शाम होते ही भक्त श्रद्धालुओं का हुजूम ठाकुरबाडी और मंदिर में पहुंचने लगे हैं। भक्तों ने भगवान को फूलों के आकर्षण गुलदस्ते अर्पित किए हैं। छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण के रूप में मंदिर पहुंचकर चार चांद लगा दिया है।