फतुहा: ओवरलोड ट्रक को थाने में ले जाते समय टूटा थाने का मेन गेट
Fatwah, Patna | Aug 16, 2025 ओवरलोड ट्रक को फतुहा थाना के अंदर ले जाने के क्रम में थाना का मेंन गेट टूट गया है। थाना के गेट के ऊपर लगे थाना का बोर्ड भी ध्वस्त हो गया है। बोर्ड के पास लगे सीसीटीवी कैमरा और लाइट भी टूट गया है। हिमाचल प्रदेश की रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस संदिग्ध ट्रक को फोरलेन पर शुकुलपुर गांव के पास से जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया जब्त ट्रक की छानबीन की जा रही है।