मेहनगर: मलिक सुदनीपुर घाटीपट्टा मार्ग पर पेड़ के छांव में आराम करने रुके साइकिलसवार की मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम, लू की आशंका
आजमगढ़ के मलिक सुदनीपुर गांव निवासी 68वर्षीय चंद्रदेव राम मंगलवार को दिन में सेठवल स्थित मसानी देवी के स्थान पर गए थे। साइकिल से वह वापस दिन में करीब 1:30 बजे घर लौट रहे थे अपने घर मलिक सुदनीपुर से करीब 1 किलोमीटर पहले घाटीपट्टा मार्ग पर पेड़ के नीचे आराम करने के लिए रुके। लेकिन इसी दौरान वहीं पर गिर गए। इसके बाद उठ नहीं सके। परिजनों को शाम को जानकारी मिली।