मेहनगर: पवई लाडपुर में पैदल जा रही अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, शव को लाया गया पोस्टमार्टम को
सरायमीर थाना के पवईलाडपुर में बुधवार की रात में करीब 8 बजे बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको गंभीर हालत में आजमगढ़ शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां पर स्थिति में सुधार न होने पर रेफर होने पर जिला अस्पताल गुरुवार को दिन में लाया गया। जहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।