सकलडीहा: पूरा चेता दुबे गांव में फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई
सकलडीहा तहसील के पूरा चेता दुबे गांव में फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। सलाउद्दीन व अरशद अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन उनकी अनुपस्थिति में रजिस्ट्री कर दी गई। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं। पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। एसडीएम ने भी मामले को गंभीरता से लिया है।