नैनवां: हिण्डोली में बाल विवाह के दुष्परिणाम के प्रति आमजन को जागरूक कर रहा जागरूकता रथ
Nainwa, Bundi | Jan 13, 2026 बाल अधिकारिता विभाग बूंदी, महिला अधिकारिता विभाग, बूंदी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह की कुप्रथा के विरोध में ब्लॉक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता जत्थों के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।