नैनवां: बूंदी पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम हेतु की लगातार कार्रवाई, अवैध काली रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
Nainwa, Bundi | Jan 12, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी श्री राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना करवर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध खनिज बजरी रेत परिवहन की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनिज काली रेत (बजरी) से भरे हुए एक ट्रेक्टर ट्रोली को जप्त कर अवैध काली रेत बजरी परिवहन मे संलिप्त 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।