कैरो: करंज टोली में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से लगा नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने किया उद्घाटन
कैरो प्रखंड क्षेत्र के गुड़ी पंचायत अंतर्गत करंज टोली में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट का समाधान हो गया है। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। सोमवार शाम करीब 5 बजे सांसद के कैरो प्रखंड प्रतिनिधि समीद अंसारी फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।