नानपारा: बाबागंज चौकी पर चौकी प्रभारी ने ध्वजारोहण किया, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया
बाबागंज चौकी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी शिवेश शुक्ला ने पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।