सरीला: इटैलिया बाजा गाँव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।