नूह: नगीना थाना के नांगल मुबारकपुर गांव में दो पक्षों में लड़ाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पीड़ित आमिर ने नगीना पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्षों से हमारी 29 जून को लड़ाई हुई थी फिर 30 जून को मैं अपनी भाभी को मांडीखेड़ा ले जा रहा था तभी आरोपी लोगों ने मुझे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी फिर उसके बाद गांव में लड़ाई हुई और गीड पत्थर भी चले और गोली चलने की भी खबर है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।