रोहतास जिले में आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास मंगलवार दोपहर चावल लदे ट्रक और BMP पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनका इलाज नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि एक महिला जवान को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया।