हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 1723 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। एनएसयूआई के मेहुल शाह को 1257 वोट, जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले। आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह को 466 वोटों से पीछे छोड़ा। अन्य प्रमुख परिणामों में पूरन सिंह मेवाड़ी उपाध्यक्ष, दीपा रैकुनी उपाध्यक्ष छात्रा, सार्थक रस्तोगी सचिव, अक्षिता आर्या कोषाध्यक्ष और यतिन पांडे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। संकाय प्रतिनिधि पदों पर विज्ञान से कोमल आर्या, वाणिज्य से आयुष माहेश्वरी और कला से अदिति पाठक विजयी रहे। छात्रसंघ चुनाव के परिणाम के साथ ही एमबीपीजी कॉलेज की नई छात्रसंघ टीम की तस्वीर साफ हो गई है। अब सभी की नजर नई टीम की आगामी गतिविधियों और छात्रहित के मुद्दों पर रहेगी।
#MBPGCollege #MBPGElection #StudentUnionElection #AryanBelwal #Haldwani