जगदलपुर: माहेश्वरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन, विधायक, सांसद और महापौर हुए शामिल
नगरी निकाय में सुशासन तिहार के तहत आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे नगर के महेश्वरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में बस्तर सांसद महेश कश्यप जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जहां उन्होंने पूजा अर्चना के साथ शिविर का शुभारम्भ किया।