जगदलपुर: जिला कार्यालय में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक की जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य को गति दे रही है।