शाहजहांपुर: नगर निगम की बदहाल व्यवस्था पर व्यापारियों ने किया हल्लाबोल, नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर घेराव की दी चेतावनी
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि महमद अध्यक्ष चौकी क्षेत्र में करीब 10-12 दिनों से पानी की